देखना है दूसरों का WhatsApp स्टेटस, नहीं चाहते Seen में आए आपका नाम।


WhatsApp Status कमाल का फीचर है। इसके जरिए हम अपने विचार साझा करते हैं। WhatsApp की एक ऐसी भी Trick मौजूद है जिसके इस्तेमाल से हम किसी के भी WhatsApp Status को देख सकते हैं और हमारा नाम सीन ऑप्शन में भी नहीं आएगा।

What apps: भारत में मैसेज से लेकर फोटो और वीडियो तक भेजने के लिए इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इस प्लेटफॉर्म पर हजारों फीचर मौजूद हैं। इन ही में से एक WhatsApp Status फीचर है, जो लोगों के बीच काफी पॉप्युलर है। इस फीचर के जरिए यूजर्स फोटो, वीडियो के साथ-साथ टेक्स्ट लिखकर अपने विचार साझा करते हैं। इन स्टेटस को आसानी से देखा जा सकता है और इसकी जानकारी Seen ऑप्शन में मिल जाती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि एक व्हाट्सएप ट्रिक (WhatsApp Trick) ऐसी भी है, जिसकी सहायता से आप किसी के भी स्टेटस को देख सकेंगे और उसे इसकी जानकारी भी नहीं मिलेगी। हम आपको यहां इस ट्रिक के बारे में विस्तार से बताएंगे...

ऐसे देखें किसी का भी WhatsApp Status

बिना सीन में आए किसी का भी WhatsApp Status देखने के लिए व्हाट्सएप मोबाइल ऐप में जाएं अब अकाउंट ओपन करके Privacy पर क्लिक करें इतना करने के बाद आपको Read Receipts का ऑप्शन दिखाई देगा, उसे बंद कर दें इसके बाद आप बिना किसी की नजर में आए आसानी से किसी का भी WhatsApp Status देख सकेंगे

WhatsApp का ब्लू टिक ऑप्शन बंद करने के बाद आप बिना सीन लिस्ट में आए किसी का भी स्टेटस देख सकेंगे। इसके साथ ही जब भी कोई यूजर आपको मैसेज भेजेगा तो उसे यह जानकारी नहीं मिलेगी आपने मैसेज पढ़ा है या नहीं।

बता दें कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (Whatsapp) ने अपने यूजर्स के लिए 2020 में पेमेंट फीचर जारी किया था। इस फीचर के जरिए यूजर्स अब चैटिंग, वीडियो कॉलिंग के साथ-साथ ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं। यह फीचर व्हाट्सएप के चैटबॉक्स में मिलेगा। इसके लिए यूजर्स को अपने खाते की जानकारी दर्ज करनी होगी। यह पेमेंट फीचर गूगल पे, फोनपे और पेटीएम ऐप की तरह ही काम करता है और इन्हें कड़ी टक्कर भी देता है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

whatapps DP को HIDE करे ।

whatapps: view once से लेकर इनक्रिप्टेड क्लाउड बैकअप फीचर हुए लॉन्च,

Samsung mobile Amazon Flipkart offers